
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर :- राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर शहर में भारतीय स्टेट बैंक के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने 45 वर्षीय प्रियंका चौबे को मृत घोषित कर दिया, वहीं 45 वर्षीय अजीत चौबे को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भवनाथपुर थाने के सिंघिताली गांव निवासी अजीत चौबे श्री बंशीधर नगर थाने के हलिवंता गांव स्थित अपने ससुराल से पत्नी प्रियंका चौबे को बाइक से लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान श्री बंशीधर नगर बाजार क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे प्रियंका की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अजीत चौबे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक व बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है, वही ट्रक का चालक पुलिस सिरासत में है। पंचनामा के बाद शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही अजीत के घर व ससुराल में मातम पसर गया है। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं पूरा गांव गमगीन हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को देखने के लिए भाजपा नेता राजू सिंह, मंटू चौबे, शिवकुमार पांडेय, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, आप नेता मंटू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।



