
सृजन की सुरक्षा अभियान के तहत वृक्षारोपण तथा मध्यस्थता प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक:-
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 22.02.2026 को गुलाबपुरा, गिरादड़ा में आयोजित किया गया। इस शिविर में मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा उपस्थित आमजन को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार,सृजन की सुरक्षा, मध्यस्थता प्रक्रिया,बाल विवाह,’न्याय आपके द्वार लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान’ के तहत लोक लोक उपयोगी सेवाओं जैसे बिजली,पानी, परिवहन, बैंकिंग,बीमा स्वास्थ्य सेवाएं भू संपदा सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की। सम्बोधन मे बत अंत में बाल विवाह को कहे ना की शपथ दिलाई तथा न्याय आपके द्वार व मध्यस्थता प्रक्रिया के पेम्पलेट्स भी वितरित किए गये। इसी क्रम में पुनीत गोरा विधि विधार्थी ने भी संविधान प्रदत कानूनी जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में डॉ. हंसराज खारिया, राजकुमार,गुड़िया,रूपी सोहनी, शुशीला, मिश्रिलाल, कानाराम आदि कई ग्रामीण उपस्थित रहे।










