A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सैंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल सागर पर गंभीर आरोप

<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-FB IMG 1775232788615content/uploads/2026/04/IMG_20260315_213102.jpg” alt=”” width=”635″ height=”406″ class=”alignnone size-full wp-image-656164″ />सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पालक महासंघ ने जिला प्रशासन से की निष्पक्ष जांच की मांग की,सागर में सैंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल सागर के खिलाफ बच्चों और अभिभावकों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही स्कूल प्रबंधन ने छोटी-छोटी बातों पर अनुशासन का हवाला देकर बच्चों को खड़ा किया, अभिभावकों को बुलाया और उन्हें घंटों बैठाए रखा।आरोप है कि इस दौरान बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे पालकों में आक्रोश फैल गया। पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.धर्मेंदर जैन ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा,जहां पहले दिन बच्चों का स्वागत होना चाहिए, वहां अनुशासन के नाम पर डर का माहौल बनाया गया। पालक महासंघ के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।संघ का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ सत्याग्रह किया जाएगा,क्या अनुशासन के नाम पर बच्चों और अभिभावकों के साथ ऐसा व्यवहार सही है?

Back to top button
error: Content is protected !!