A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

देवतुल्य जनता को नमन, बोले – “यह जीत पूरे वार्ड की जीत

कतरास वार्ड संख्या 07 से अरुण कुमार चौहान विजयी, समर्थकों में जश्न का माहौल

देवतुल्य जनता को नमन, बोले – “यह जीत पूरे वार्ड की जीत

झामुमो नेता हरेंद्र चौहान ने कहा – क्षेत्र की जनता ने विकास पर लगाई मुहर

धनबाद नगर निकाय चुनाव की चल रही मतगणना के बीच कतरास नगर निगम के वार्ड संख्या 07 से पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में अरुण कुमार चौहान ने शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों, गुलाल और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विजय के बाद अरुण कुमार चौहान ने वार्ड की जनता को नमन करते हुए कहा कि “यह मेरी नहीं, वार्ड संख्या 07 की देवतुल्य जनता की जीत है। आपने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है।”

इस मौके पर झामुमो नेता हरेंद्र चौहान ने अरुण चौहान को जीत की बधाई देते हुए कहा कि “यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। वार्ड की जनता ने विकास और समर्पण की राजनीति पर मुहर लगाई है। आने वाले समय में वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।”

समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भी विश्वास जताया कि नए पार्षद के नेतृत्व में वार्ड में तेज़ी से विकास कार्य होंगे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। जीत के बाद अरुण चौहान ने अपने वरिष्ठों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का आभार जताते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

वार्ड संख्या 07 की जनता ने भी एक स्वर में कहा कि यह जीत आपसी एकता, विश्वास और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की जीत है।

Back to top button
error: Content is protected !!