A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

आज से रेलवे का यूटीएस एप्प बंद, अब रेल वन, से टिकटों की बुकिंग होगी

रेलवे का पुराना अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम यूटीएस एप्प आज से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01 मार्च 2026

=====-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज रविवार 01 मार्च से रेलवे का पुराना अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम यूटीएस एप्प को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। अब से साधारण टिकिटें , प्लेटफार्म टिकिट और लोकल ट्रेनों के लिए टिकिट बुकिंग के लिए नये रेलवन” एप्प का उपयोग करना होगा। मालूम हो कि भारतीय रेलवे ने “रेलवन” एप्प को गत जुलाई 2025 को लॉच किया था। रेलवे ने कहा है कि रेल वाॅलेट की राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे नये रेलवन” एप्प मे ट्रांसफर कर दिया जायेगा, इसके लिए कुछ शर्तें भी जरूरी है-: रेलवन एप्प उसी मोबाईल नंबर से रजिस्टर करना होगा जिससे कि यूटीएस एप्प पहले रजिस्टर्ड था। यदि मोबाईल नंबर एक ही रहता है तो वाॅलेट का बैलेंस अपने आप ही नये रेलवन एप्प में दिखने लगेगा। रेलवन एक ही एप्प मे तीन बड़ी सुविधाएं-: रेलवे का रेलवन एक ऑल इन लन एप्प है, जिसको यात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह एप्प एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही उपलब्ध है। रेलवन एप्प से साधारण टिकिट की बुकिंग करने पर आर-वाॅलेट के माध्यम से 3% तक छूट भी मिलती है। रेल यात्री अपनी ट्रेन की वस्तुस्थिति को ट्रैक भी कर सकते है। रेलवन एप्प के जरिए ट्रेन में खाना आर्डर करना, कुली की बुकिंग करना, टैक्सी बुकिंग जैसी सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!