
धनबाद सिजुआ
जोगता थाना अंतर्गत जोगता पुलिस कि तत्परता से भेलाटांड के शिक्षक का खोया हुआ मोबाइल मिला जोगता थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तत्परता के एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है थाना प्रभारी पवन कुमार की तत्परता से शिक्षक का मोबाइल मिला l मोबाइल मिलने से शिक्षक के चेहरे पर खुशी लौटी l जनता का विश्वास बढ़ा थाना प्रभारी पवन कुमार की तत्परता से l भेलाटांड निवासी एवं मध्य विद्यालय टाटा सिजुआ के शिक्षक देवेंद्र कुमार रजक का मोबाइल रियलमी 13 5G पिछले 21 नवंबर को विद्यालय परिसर में खो गया था इस संबंध में उन्होंने जोगता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी l शिकायत मिलते हैं जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं सटीक प्रयास के माध्यम से मोबाइल को बरामद कर लिया l आज थाना परिसर में थाना प्रभारी पवन कुमार ने स्वयं शिक्षक देवेंद्र कुमार रजक को उनका खोया हुआ मोबाइल सौंप दिया l मोबाइल वापस मिलने पर शिक्षक ने जोगता पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना प्रभारी की नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है l









