A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरमध्यप्रदेशसुसनेर

सुसनेर में आवारा सांडो का आतंक, सांडों की लड़ाई में बुजुर्ग हुआ घायल

सुसनेर। नगर में इन दिनों सड़कों पर घूम रहे सांडो ने आतंक मचा रखा है नगर में इन सांडो की आपसी लड़ाई से कभी मोटर बाइक तो कभी कार तो कभी आमजन को भी लपेटे में ले रहे है सोमवार को ही दोपहर में मोहल्ला मज़्जिद के पास वार्ड क्रमांक 14 में 62 वर्षीय बुजुर्ग गनी खा पिता खलीफा सांडो की लड़ाई के चपेट में आ गए जिससे गंभीर घायल हो गए सुसनेर नगर में इन दिनों सड़कों पर घूमने वाले सांडो की संख्या काफी बढ़ गई है जो आए दिन सड़कों पर लड़ाई करते देखे जा रखते है। नगर परिषद ओर जनप्रतिनिधियों ने पहले भी इन सांडो को पकड़ कर नगर से बाहर या गो शालाओं में छोड़ने के लिए आवेदन दिया है लेकिन नगर परिषद द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। इस स्थिति में आगे कभी भी बड़ी जनहानि होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।।

वंदे भारत न्यूज से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,

7415389901

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!