
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
*थाना कनखल हरिद्वार*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी
करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई जारी*
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कनखल पुलिस ने 01 सटोरी को धर दबोचा”*
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा सट्टे की खाई बाडी करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कनखल पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुए दिनांक 05.04.2026 को थाना क्षेत्र के बैरागी कैम्प से 01 व्यक्ति को पकड़ा ।
*नाम पता आरोपी*
संजय पुत्र कन्हेया नि0 कुम्हारगढा शेखुपुरा ( बाडा ) थाना कनखल हरिद्वार
*बरामदगी*
1- पर्चा सट्टा पेन डायरी मय नगदी 3350 रुपये
*पुलिस टीम*
01. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
02. का0 संजू सैनी











