
जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा ₹25,000/- का इनामियां चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं। थाना चुनार पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 389/2025 धारा 317 (2), 317 (5) बीएनएस के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त को आज दिनांकः 04.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत जमुई अंडर पास के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त राम बाबू बिन्द पुत्र मुरली बिन्द निवासी कलना थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त -राम बाबू बिन्द पुत्र मुरली बिन्द निवासी कलना थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-389/2025 धारा 317 (2), 317 (5) बीएनएस, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 177/2025 धारा 303(2),317 (2) बीएनएस थाना मांडा जनपद प्रयागराज
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम _प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम थाना चुनार जनपद मीरजापुर।











