
गया, 06 अप्रैल 2026, आज समाहरणालय सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सह वरीय पदाधिकारी आपूर्ति शाखा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं आइओसीएल कंपनी के पदाधिकारी, एचपी गैस कंपनी के पदाधिकारी, बिहार पेट्रोलियम के पदाधिकारी की उपस्थिति में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि गया जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गया जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 31 वितरक है, जिनके पास कुल 278048 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस के कुल 25 वितरक है, जिनके पास कुल 408976 घरेलू गैस सिलिंडर एवं एच०पी० गैस के कुल 16 वितरक है, जिनके पास कुल 140801 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है।
*15 मार्च 2026 से 05 अप्रैल 2026 तक गया ज़िले में कुल 240904 घरेलू गैस सिलेंडर, ग्राहकों के बीच वितरण किया जा चुका है। जिसमे आईओसीएल द्वारा 94915 गैस, भारत गैस द्वारा 113807 गैस एवं एचपी गैस द्वारा 32182 गैस सिलेंडर ग्राहकों को वितरित किये गए हैं।* इसके अलावा प्रतिदिन 12987 घरेलू गैस वितरण ग्राहकों के बीच किया जा रहे हैं।
सभी गैस कंपनी के एजेंसी के स्टॉक की नियमित रूप से जाँच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे गया जिला में निरन्तर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत औचक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलिंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत कारण पृच्छा की जा रही है।
दिनांक 04-04-2026 को नारायणी इण्डेयन, IOCL के द्वारा कुछ उपभोक्ताओं को गैस डिलेवरी का मैसेज चले जाने के बावजूद भी गैस की डिलेवरी नहीं की गई। प्राप्त शिकायत के आलोक में जांचोपरान्त संबंधित एजेन्सी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी / आपूर्ति निरीक्षकों के द्वारा सभी गैस वितरकों की लगातार जाँच की जा रही है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरक के गोदाम पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमंडल अन्तर्गत धावा दल का गठन किया गया है।
सभी गैस वितरक एजेंसी को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घेरलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित किया जाय। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलेवरी नहीं करने का निदेश निर्गत है।
अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जाँच की जा रही है तथा अनियमितता पाये जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 लगातार संचालित है, जिला नियंत्रण कक्ष में अभी तक कुल 1697 शिकायत प्राप्त हुए है, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है।
समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number
(24X7)-1906, IOCL के Toll Free Number-1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number-1800-224344 एवं HPCL के Toll Free Number-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें।
साथ ही जमाखारी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने पर तथा घरेलू गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 0631-2222253 है। इस पर सम्पर्क करें।
गया जिलान्तर्गत PNG Connection हेतु कुल 4619 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 3683 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए PNG Pipe Line लगा दिया गया है एवं 1985 घरों में गैस की आपूर्ति भी संचालित कर दी गई है शेष 936 कनेक्शन हेतु कार्य जारी है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







