A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

BHU: कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, भगवान दास हॉस्टल से जुड़ा है मामला

BHU: कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, भगवान दास हॉस्टल से जुड़ा है मामला

BHU: कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, भगवान दास हॉस्टल से जुड़ा है मामला  

चन्दौली वाराणसी  Banaras Hindu University में एक बार फिर छात्रों में असंतोष देखने को मिला है। भगवान दास छात्रावास से जुड़े एक विवाद को लेकर छात्रों ने सोमवार देर रात वीसी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला उस समय शुरू हुआ जब एक निष्कासित छात्र कथित तौर पर भगवान दास हॉस्टल में भोजन करने पहुंचा। इसी दौरान वार्डन वहां पहुंचे और उसके साथ रहने वाले एक अन्य छात्र के कमरे (कमरा नंबर 90) को बंद कर दिया।

इस कार्रवाई से नाराज छात्रों का आरोप है कि जिस छात्र का कमरा बंद किया गया, उसकी कोई गलती नहीं थी। ऐसे में बिना वजह उसे बाहर निकालना और कमरा सील करना गलत है।

घटना से आक्रोशित छात्रों ने वीसी आवास के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि संबंधित वार्डन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्र को न्याय मिले।

स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात कर दी गई है। अधिकारी छात्रों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!