A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक के लिए विशेष अभियान जारी

निरीक्षण में जब्ती व जुर्माने की कार्यवाही, आमजन से सहयोग की अपील

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक के लिए विशेष अभियान जारी

 

निरीक्षण में जब्ती व जुर्माने की कार्यवाही, आमजन से सहयोग की अपील

 

पाली, 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी के निर्देशानुसार तथा नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के निर्देश में पाली शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत नगर निगम की डीएसओ टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक कालुराम आदिवाल एवं कानाराम रल की टीम द्वारा नागौरी टी स्टॉल से लगभग 5 किलोग्राम डिस्पोजल कप जब्त किए गए तथा संचालक को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में समझाइश दी गई।

 

इसी क्रम में नया बस स्टैंड क्षेत्र में देवाराम ढंजा द्वारा टी स्टॉल संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹400 का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा भविष्य में नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

वहीं मंडिया रोड क्षेत्र में चम्पालाल हंस द्वारा एक टी स्टॉल पर कार्यवाही करते हुए ₹1200 का जुर्माना वसूल किया गया तथा संबंधित संचालकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।IMG 7532 IMG 7535 IMG 7534 IMG 7531 IMG 7533

Back to top button
error: Content is protected !!