मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: गांव चलो बस्ती चलो अभियान में बेतरिया पहुंचे देवसर विधायक जन सभा में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं।

IMG 20260420 WA0084

 

 

सिंगरौली: गांव चलो बस्ती चलो अभियान में बेतरिया पहुंचे देवसर विधायक जन सभा में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं।

 

पुल-सड़क निर्माण का भूमि पूजन ग्रामीणों की जनहित विकास कार्यों प्रतिबद्ध भाजपा सरकार : राजेन्द्र मेश्राम

 

( जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला )

 

सिंगरौली : देवसर विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मंडल रजमिलान के ग्राम पंचायत बेतरिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। इसी अवसर पर ग्राम पंचायत बेतरिया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। विधायक ने फुलझरिया नाला पर 69.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी.एम.जी.एस.वाई.) के तहत देवगांव टोला बैगा बस्ती तक 0.80 किमी सड़क निर्माण (35.38 लाख रुपये लागत) का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक मेश्राम ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद के दौरान क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक ने गांव के बुजुर्गजनों का स्वागत एवं सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गांव की पवित्र मिट्टी, बुजुर्गों का स्नेह और ग्रामीणों का विश्वास ही जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!