A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में आए तेज आंधी व पानी आम जनता के लिए बना जान लेवा तहसील बीकापुर अंतर्गत खजुरहट के गनेशी का पुरवा में आई

अयोध्या
जिले में आए तेज आंधी व पानी आम जनता के लिए बना जान लेवा तहसील बीकापुर अंतर्गत खजुरहट के गनेशी का पुरवा में आई आंधी से मकान पर पेड़ गिरने के कारण एक महिला की मौत व महिला का पति हुआ घायल,थाना पूराकलंदर थाना अंतर्गत भदरसा भरतकुंड निवासी जमुना प्रसाद मिश्र 40 पुत्र रामजग मिश्रा की भी पेड़ गिरने से मृत्यु होने की खबर है सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ अनुराग गुप्ता द्वारा एक महिला सहित दो लोगों के मृत्यु होने की पुष्टि की और घायल हुए व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर गहन इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।आंधी तूफान में ग्राम बराव के केशव राम पुत्र स्वर्गीय राम अजोर उम्र 55 वर्ष पेड़ का डाल गिरने से चोटिल हो गए जिन्हें मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है परिजनों द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद सुबह डेड बॉडी आएगी शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!