A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कुशवाहा समाज की सर्वदलीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

IMG 20260512 WA00762सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बुंदेलखंड में कुशवाहा समाज बड़ी संख्या में होने के बावजूद देश की आजादी के बाद से आज दिनांक तक लोकसभा एवं विधानसभा में अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं कर सका है। इसी गंभीर एवं चिंताजनक विषय पर कुशवाहा समाज की सर्वदलीय बैठक कांची रेस्टोरेंट, सिविल लाइन सागर में आयोजित की गई। बैठक में कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट वीरसिंह कुशवाहा ने कहा कि बुंदेलखंड में जब भी किसी कुशवाहा ने पगडंडी से राजमार्ग पर चलने का विचार मन में लाया, उसे कुचल दिया गया अथवा लोभ-लालच एवं मंत्री पद का दर्जा देकर उसकी आवाज दबा दी गई। यह सिलसिला वर्षों से चलता आ रहा है और यदि यही स्थिति बनी रही तो लोकसभा एवं विधानसभा में कुशवाहा समाज को सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं हो सकेगा। कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब तक राजनीतिक दल कुशवाहा समाज को लोकसभा एवं विधानसभा में सम्मानजनक स्थान नहीं देते, तब तक समाज को केवल औपचारिक सम्मान पर संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर करने से राजनीतिक दल यह मान लेते हैं कि समाज को आगे कोई बड़ा प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता नहीं है। वरिष्ठ समाजसेवी बाबू रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि भविष्य में कुशवाहा समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य को लेकर गंभीर चिंतन और मनन की आवश्यकता है तथा समाज को इस विषय पर सार्थक निर्णय लेना चाहिए।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल ने कहा कि कुशवाहा समाज के सभी संगठन आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में एकजुट होकर कार्य करें। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष चौ. पी.डी. पटेल ने सभी सामाजिक संगठनों के समक्ष गठबंधन का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। एडवोकेट रजनी कुशवाहा ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में कुशवाहा समाज की राजनीतिक स्थिति को मजबूत किए जाने पर अपने विचार रखे। प्रांतीय कुशवाह समाज जिला सागर की महिला अध्यक्ष श्रीमती माया पटेल ने आगामी चुनावों में कुशवाहा समाज की महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुशवाहा ने समाज के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर भविष्य की रणनीति के साथ कार्य करने की बात कही। बैठक में कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.सी. पटेल, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष महेश कुशवाहा, शिवराज कुशवाहा, बाबू काशीराम पटेल, श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती गीता पटेल, अरविंद कुशवाहा सहित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति, कुशवाहा महापंचायत, प्रांतीय कुशवाह समाज सागर एवं कुशवाहा समाज संगठन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!