A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस कार्यालय गया मे TMS WEB PORTAL पर कांडो के ससमय अपलोड एवं प्रभावी अनुश्रवन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई l

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के अध्यक्षता में आज दिनांक 12.05.2026 को पुलिस कार्यालय, गया में TMS WEB PORTAL पर कांडों के ससमय अपलोड एवं प्रभावी अनुश्रवण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चयनित कांडों एवं न्यायालय से संबंधित सभी सूचनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर TMS WEB PORTAL पर शत-प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही पोर्टल पर लंबित मामलों के नियमित अनुश्रवण, समय-समय पर अद्यतन प्रविष्टि तथा त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा कार्यों के निष्पादन में गति लाई जा सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहाट

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!