A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

महापौर जन सुनवाई बनी आम जन की उम्मीद का मंच, शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनो की हुई सुनवाई

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा नागरिकों की समस्याओ का समयबद्व निराकरण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है

  1. IMG 20260512 WA0195

कटनी

नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई नागरिकों के लिए एक सशक्त एवं भरोसेमंद मंच के रूप में निरंतर प्रभावी साबित हो रही है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, राजस्व प्रकरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

IMG 20260512 WA0196महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई में उपस्थित प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

IMG 20260512 WA0194जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्यवाही प्रारंभ कराई गई। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों को समाधान की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

 

IMG 20260512 WA0192महापौर ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर निगम द्वारा संचालित इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई में सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

IMG 20260512 WA0187जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की जा सकी। इस दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!