मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: सफाई कर्मियों के चल रहे आंदोलन में पहुंचे सिंगरौली विधायक ने उनके मांगों के समाधान का दिया आश्वासन।

 

सिंगरौली: सफाई कर्मियों के चल रहे आंदोलन में पहुंचे सिंगरौली विधायक ने उनके मांगों के समाधान का दिया आश्वासन।

सिंगरौली। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के तीसरे दिन सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह आंदोलन स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर के पास पंडाल लगाकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों से विधायक ने चर्चा की और कहा कि वह उनकी मांगों को नगर निगम महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त के समक्ष रखेंगे।

विधायक ने आंदोलनरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर मांगों का समाधान नहीं हो पाता है तो उनकी बात विधानसभा एवं राजधानी भोपाल तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के लिए लगभग एक माह का समय आवश्यक होगा, लेकिन विधायक होने के नाते वह सफाई कर्मियों को आश्वस्त करते हैं कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है और वर्तमान में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान भी चल रहा है, ऐसे में कर्मचारियों की भूमिका और अधिक अहम हो जाती है। विधायक ने यह भी कहा कि वह दूसरी बार सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे।

वहीं सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी पहले आपस में चर्चा करेंगे, इसके बाद आगे की रणनीति और निर्णय लिया जाएगा। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर एकजुट दिखाई दिए। उपरोक्त अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त सहित निगम के अधिकारी रहे मौजूद।

 

Back to top button
error: Content is protected !!