

🚨 “नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला: गागलहेड़ी पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार” 🚨
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का सफल खुलासा करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना देखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.05.2026 को वादिया श्रीमती दीपा पत्नी जितेंद्र, मूल निवासी जेवीजी कॉलोनी खीवाला पीरमाजरा थाना कुतुबशेर सहारनपुर एवं हाल निवासी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून, उत्तराखंड ने थाना गागलहेड़ी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंकुश पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम दीनारपुर थाना गागलहेड़ी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 137/26 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।
लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 11.05.2026 को थाना गागलहेड़ी पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के न्यायालय में दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की वृद्धि की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 14.05.2026 को नामजद आरोपी अंकुश पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम दीनारपुर थाना गागलहेड़ी को हरौड़ा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 अतुल कुमार, म0उ0नि0 रश्मि, उ0नि0 अनिल कुमार, है0का0 981 निशात चौधरी तथा महिला कांस्टेबल 869 इंद्रदेव शामिल रहे।
✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़












