
सक्ती- अभियोजन का प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा के वार्ड ब्वाय मनहरणलाल पटेल द्वारा मृतक अशोक चद्रा की ईलाज के दौरान मृत्यु होने की सूचना थाना उभरा में पेश किये जाने पर उक्त संबंध में मर्ग कमांक 30/2025 पंजीबध्द किया गया मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि घटना दिनांक 03.05 2025 को रात्रि करीबन 8.00 9.00 बजे रामेश्वर चंद्रा एवं उसका दोस्त सीला कहरा द्वारा मृतक अशोक उर्फ दिलीप चंद्रा को गाव के ही अमरईया खार में ले जाकर बेल्ट और नीम के झाड़ के सोंटा से मारपीट किये जाने से उसकी मृत्यु हो गयी है। उपरोक्त घटना के संबंध में विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रकरण के मृतक अशोक चद्रा का विवाह ग्राम फरसवानी के ईश्वरी चंद्रा के साथ सन् 2011 में होने के बाद मृतक अशोक उर्फ दिलीप अपनी पत्नी ईश्वरी को मारपीट कर घर से निकाल देता था। घटना के एक माह पूर्व भी मृतक की पत्नी अपने पति के मारपीट से तंग आकर अपने मायके में रह रही थी तभी घटना दिनांक 03.05.2025 को रात्रि करीबन 8-9 बजे मृतक ग्राम फरसवानी आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. जिस कारण मृतक की पत्नी का भाई रामेश्वर चंद्रा तथा उसका दोस्त सीला कहरा अपनी बहन के साथ मारपीट करने की बात को लेकर मृतक अशोक चंद्रा को गांव के ही अमरईया खार में ले जाकर उसे बेल्ट और नीम के झाड़ के सोटा से मारपीट किये जिससे उसे इलाज हेतु डभरा हास्पिटल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकार आरोपीगण रामेश्वर चंद्रा व उसके साथी सीला कहरा द्वारा मृतक अशोक चंद्रा को बेल्ट व नीम झाड का सोंटा से मारकर प्राण घातक चोंट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर आरोपीगण के विरूध्द 103 (1).3 (5), भान्यास के अंतर्गत अ. क. 138/2025 पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
सक्ती- अभियोजन का प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा के वार्ड ब्वाय मनहरणलाल पटेल द्वारा मृतक अशोक चद्रा की ईलाज के दौरान मृत्यु होने की सूचना थाना उभरा में पेश किये जाने पर उक्त संबंध में मर्ग कमांक 30/2025 पंजीबध्द किया गया मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि घटना दिनांक 03.05 2025 को रात्रि करीबन 8.00 9.00 बजे रामेश्वर चंद्रा एवं उसका दोस्त सीला कहरा द्वारा मृतक अशोक उर्फ दिलीप चंद्रा को गाव के ही अमरईया खार में ले जाकर बेल्ट और नीम के झाड़ के सोंटा से मारपीट किये जाने से उसकी मृत्यु हो गयी है। उपरोक्त घटना के संबंध में विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रकरण के मृतक अशोक चद्रा का विवाह ग्राम फरसवानी के ईश्वरी चंद्रा के साथ सन् 2011 में










