A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

बकरीद को लेकर कांठ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए मांगा सहयोग, कहा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए पशुओं की कुर्बानी

IMG 20260521 WA00462
कांठ थाने में बकरीद को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग।

कांठ (मुरादाबाद)। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कांठ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं तथा नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित स्थानों पर ही पशुओं की कुर्बानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। साथ ही कुर्बानी के समय फोटो एवं वीडियो बनाने से बचने और ऐसा कोई कार्य न करने की हिदायत दी गई, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष इधर-उधर न फेंके जाएं। उन्हें काली पॉलीथिन में बंद कर गड्ढों में दफन कराया जाए, ताकि स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

बैठक के दौरान नगर एवं क्षेत्र से आए लोगों ने भी अपने सुझाव साझा किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुरेश पाल सिंह ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जुल्फिकार अहमद ठेकेदार, शाकिर सैफी, फुरकान अहमद, डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. मोहम्मद यूसुफ, निजाम खान, फहीम अहमद, इरफान अहमद, मुन्ना खां सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!