A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों का किया जिक्र

IMG 20260521 WA00402
कांठ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद)। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कांठ नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी शरीफ अहमद आजाद, शौवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह, नगर अध्यक्ष विनीत चौहान, नगर अध्यक्ष उमरी कलां सूफी आमिर हुसैन, जिला महासचिव परम सिंह सैनी, जिला सचिव हाजी नसीम सलमानी, मौलाना रईसुद्दीन, विजय भटनागर, तारिक रियाज सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हाजी शरीफ अहमद आजाद ने किया।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!