A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बस्ती नौकरी के नाम पर

*बस्ती: नौकरी के नाम पर 1 लाख की ठगी, फर्जी लिस्ट थमाकर दिया झांसा*
*30 हजार लौटाए, बाकी रकम हड़पी, हर्रैया थाने में केस दर्ज*

*बस्ती-हर्रैया थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 1 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति लिस्ट का प्रिंट देकर पीड़ित को झांसा दिया। जांच में प्रिंट फर्जी निकला।
*क्या है मामला*
जोगापुर, थाना हर्रैया निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र राम कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि नवंबर 2025 में भरपुरा, थाना दुबौलिया निवासी सतीश पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने उसकी बहन को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने नौकरी की फर्जी लिस्ट में नाम लिखवाकर प्रिंट भी दे दिया।

*जांच में खुला फर्जीवाड़ा*
जब राधेश्याम ने विभाग में जांच कराई तो पता चला कि दिया गया प्रिंट फर्जी है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने सिर्फ 30 हजार रुपये लौटाए और बाकी 70 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया।

*केस दर्ज*
पीड़ित की तहरीर पर 19 मई 2026 को रात 8:12 बजे हर्रैया थाने में मु0अ0सं0 134/26 धारा 316(2) BNS के तहत सतीश पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उ0नि0 इन्द्रेश यादव कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!