सिंगरौली: गढ़वा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रही नशीली कफ सिरप की सप्लायर महिला आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में थाना गढ़वा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रही नशीली कफ सिरप की सप्लायर महिला आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना गढ़वा में दर्ज अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान आरोपिया उर्मिला उर्फ रसियन गुप्ता निवासी भरहरी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 19 नग कोडीन फास्फेट युक्त ESCODYL कफ सिरप कीमती लगभग ₹3,230 बरामद की गई। आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पचौर भेज दिया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।