A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending
इटावा के लबेदी थाना क्षेत्र में भोगनी नहर से एक 18 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया
दुखद खबर: भोगनी नहर में डूबे किशोर का शव बरामद इटावा के लबेदी थाना क्षेत्र में भोगनी नहर से एक 18 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इटावा शहर के कटरा शमशेर खा नई बस्ती निवासी समीर खा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीर खा शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। घटना के बाद परिजन, ग्रामीणों और पुलिस द्वारा लगातार 12 बजे से उसकी तलाश की जा रही थी। अभियान के बाद रविवार को लबेदी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव के सामने भोगनी नहर में उसका शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शव बरामद होने की सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक मंजीत दयाल, हेड कांस्टेबल नदेंद्र सिंह और कांस्टेबल पुपष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचायत नामाभरदर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[yop_poll id="10"]







