A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

20 करोड़ की ब्राउन शुगर सहित अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही,

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दी मंदसौर पुलिस टीम को बधाई

FB IMG 8114315813980875734सागर,मंदसौर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664* ड्रग्स फ्री एमपी की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस के संकल्प के अंतर्गत मंदसौर पुलिस ने 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त कर अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।विशेष कार्रवाई में लगभग ₹20 करोड़ मूल्य की ब्राउन शुगर, 02 चारपहिया वाहन, 07 मोबाइल फोन एवं नकदी सहित कुल ₹20.35 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। मामले में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 01 आरोपी की तलाश जारी है।प्रारंभिक जांच में गिरोह के मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के तथ्य सामने आए हैं। सप्लाई चेन, वित्तीय नेटवर्क एवं अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। इस सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को डीजीपी मकवाणा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!