

जनसुनवाई से अपराध नियंत्रण तक, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय
वन्दे भारत न्यूज / इंद्रजीत सिंह/ मीरजापुर।
जनपद के थाना पड़ी में तैनात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी प्रभावशाली कार्यशैली, संवेदनशील पुलिसिंग और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनना तथा उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करना उनकी कार्यप्रणाली की प्रमुख विशेषता मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्रभारी निरीक्षक स्वयं सुनते हैं और संबंधित मामलों में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। यही कारण है कि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भी उनके द्वारा निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोगों का मानना है कि जनहित को प्राथमिकता देने वाली उनकी कार्यप्रणाली से न केवल फरियादियों को राहत मिल रही है, बल्कि पुलिस की सकारात्मक छवि भी मजबूत हो रही है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता की व्यापक प्रशंसा सुनने को मिल रही है।









