A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के भीतर खुद को आग के हवाले करने वाले युवक की लंबे इलाज के बाद मौत

FB IMG 9002671523235414998सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में खुद को आग लगाने वाले युवक नीलेश कुमार जैन (राहतगढ़ निवासी) की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का क्रम बेहद दर्दनाक रहा। नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से कार लोन लिया था। दो किस्तें बकाया रहने पर कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया। शुक्रवार सुबह नीलेश अपनी जब्त कार वापस लेने मकरोनिया स्थित कंपनी ऑफिस पहुंचा। वहां कर्मचारियों से चर्चा के दौरान विवाद हो गया। गुस्से में नीलेश ने ब्रांच मैनेजर के केबिन में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया। ब्रांच मैनेजर ने युवक को बचाने की कोशिश की, जिसमें मैनेजर के हाथ भी झुलस गए। युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था। तुरंत उसे सागर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल के अस्पताल में कई दिनों तक संघर्ष के बाद नीलेश कुमार जैन की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने फाइनेंस कंपनियों की वसूली पद्धति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!