

डीडवाना-कुचामन, जिले में तहसील क्षेत्र लाडनूं की ग्राम पंचायत खामियाद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में राजस्व विभाग ने शिविर में राजस्व संबंधी कार्य करते हुये 66 वर्षों से शामिल खातेदारी में चल रहे खाते में सहमति से खाता विभाजन कर काश्तकारों को राहत प्रदान की।
काश्तकारों ने शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ और सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार अनिरूद्ध देव पाण्डेय के समक्ष सहमति से खाता विभाजन करने का निवेदन किया। शिविर प्रभारी ने भू अभिलेख निरीक्षक जगदीश प्रसाद व हल्का पटवारी जयरामाराम गैणा को विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। भू अभिलेख निरीक्षक व हल्का पटवारी ने विभाजन प्रस्ताव तैयार कर नायब तहसीलदार निम्बीजोधा ने राजेन्द्र पारीक के समक्ष पेश किया। नायब तहसीलदार ने अविलंब विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर 15 काश्तकारों को राहत प्रदान की।
उक्त विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत होने पर सभी काश्तकारों ने राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया। शिविर प्रभारी ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।









