

डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार द्वारा आमजन को त्वरित राहत और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ जिले में शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत लेकर आएं है। कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबे इंतज़ार की जगह, अब आमजन को उनके ज़रूरी दस्तावेज़ कुछ ही मिनटों में उनके निवास के समीप ही उपलब्ध हो रहे हैं।
लाभार्थियों को मौके पर ही मिले प्रमाण-पत्र
लाडनूं निवासी अशोक चन्द, उम्मेद चौहान को जब नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिली, तो उन्होंने नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर में जाकर जन्म पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आवेदन करने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही चारों लाभार्थियों को उनका जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर सौंप दिया गया, वहीं जाहिर खान को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिविर में मिली त्वरित राहत के बाद तीनों लाभार्थियों ने कहा कि ” हमारे जन्म व विवाह प्रमाण पत्र इतनी जल्दी बना के दिया गया जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 नगरीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए राहत लेकर आएं है।











