A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बड़वानी-हरिबड़ में 37.50 लाख की लागत से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने किया लोकार्पण

बड़वानी से जिला रिपोर्टर हेमन्त नागज
बड़वानी,। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सोमवार को ग्राम हरिबड़ के भ्रमण के दौरान 37.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ हुई। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन परिसर में स्मृति स्वरूप पौधारोपण भी किया।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन ग्राम पंचायत का आधुनिक प्रशासनिक केंद्र होगा, जहाँ ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के साथ विभिन्न शासकीय सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन और सुशासन के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रभारी मंत्री ने जिले को जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, समन्वय और निरंतर मेहनत के कारण जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार संगठित होकर विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, कलेक्टर जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, ग्राम सरपंच थावलीबाई रावत, उपसरपंच ललिताबाई चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!