A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन मानस : भामाशाहों ने विद्यार्थियों को वितरित की सुलेख कॉपियां व शिक्षण सामग्री

मिशन मानस : भामाशाहों ने विद्यार्थियों को वितरित की सुलेख कॉपियां व शिक्षण सामग्री02 2 01 1 1

पाली, 7 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर संचालित ‘मिशन मानस’ अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुनायता में मंगलवार को भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शर्मा के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह पदम सांड, श्रीमती उर्मिला सांड एवं श्रीमती सुरभि जैन ने कक्षा एक से आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख अभ्यास के लिए कॉपियां, पेंसिल, पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री भेंट की। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने भामाशाहों का माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारी सुश्री रश्मि गुणपाल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरिसिंह राजपुरोहित, सुभाष चंद्र, अमित सैनी, दिनेश सोनी, इंदू रेवानी, निधि जोशी, प्रेरणा सोलंकी, करिश्मा राठौड़, रेनू मटनानी, कांता असावा, संतोष बोराणा, ज्योति कंवर, सुमन बारहठ, उर्वशी शर्मा, ऊषा देवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित

रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!