A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की

FB IMG 1783528311367

मिर्जापुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का विस्तृत एस्टीमेट तत्काल तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि 15 जुलाई, 2026 तक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि अवमुक्त की जा सके।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मीरजापुर नगर की प्रमुख सड़कों तथा माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर एवं कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!