A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

महाब्रेकिंग | मुज़फ्फरनगर में प्लास्टिक क्रॉकरी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

कांवड़ मार्ग पर मची अफरा-तफरी, धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया; फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

🚨 महाब्रेकिंग | मुज़फ्फरनगर में प्लास्टिक क्रॉकरी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

कांवड़ मार्ग पर मची अफरा-तफरी, धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया; फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 

मुज़फ्फरनगर | विशेष रिपोर्ट | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भगत सिंह रोड स्थित संजय प्लास्टिक क्रॉकरी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान जलकर राख हो गया।

घटना कांवड़ मार्ग पर होने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमृत जैन भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। फायर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

गनीमत रही कि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन कर रहा है।


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हादसा | उत्तर प्रदेश | विशेष रिपोर्ट

📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ — सच के साथ, हर पल आपके साथ।

✅ उत्तर प्रदेश की हर बड़ी प्रशासनिक अपडेट
✅ हादसे और अपराध की बड़ी खबरें
✅ जनहित से जुड़े मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग

👍 हमारा Facebook Page Like करें।
📲 सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Follow करें।
🔔 Notification On करें।
🔁 इस खबर को अधिक से अधिक Share करें।

✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

📞 संपर्क एवं विज्ञापन: 8217554083

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!