A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

सावन के दूसरे सोमवार को 22Cमोहल्ले स्थित शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारा के साथ किया जल अभिषेक

पलवल /भूप सिंह सैनी रिपोटर

होडल। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर होडल स्थित 22C मोहल्ले स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, दूध, फूल और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मंदिर में सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश, समाज और परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी व्यवस्थाएं की गईं।

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का पर्व है। इसी भावना के साथ सैनी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!