
बिहार मुंगेर: किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में मुंगेर जिला योग संघ के द्वारा 21 22 और 23 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिला योग संघ के मीडिया प्रभारी प्रणव कुमार प्रेस बयान जारी कर योगासन प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दिया जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इनडोर स्टेडियम के प्रांगण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित होने जा रहा है जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 अगस्त को होगा और समापन 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को होगा।
[yop_poll id="10"]






