A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया

FB IMG 1787375145870

महराजगंज।

महराजगंज में सघन चेकिंग अभियान, सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबे, धर्मशाला, सराय समेत अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। होटल, ढाबों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस ने विशेष निगरानी रखी।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!