
- सनातन धर्म के पावन पर्व रक्षाबन्धन से एक दिन पुर्व DAV स्कूल के स्टाफ व छात्र छात्राओ ने की श्री अनाथ गौशाला मे गौसेवा। सर्वप्रथम गौ पुजन किया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षक, व छात्र छात्राओ ने अपने हाथो से गौ माता को हरि चरी, हरि सब्जी व दलिया की गौ सवामणी खिलाई गयी। बच्चे जब गौ सेवा

कर रहे थे तो मानो ऐसा लग रहा था की स्वयं भगवान गौपाल रुप मे अपने बाल सखाओ के संग गौ सेवा कर रहे हो ऐसा मनोहारी दर्श देख कर हर गौ भक्त प्रसन्न मुद्रा मे था।
गौशाला कमेटी सदस्य संरक्षक जय प्रकाश यादव, प्रधान उज्जन पाल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सदस्य सुभाष जांगीड, दलीप यादव, नितीन गुप्ता, बीरसिहं फौजी, सुरेन्द्र मुनीम,ने सभी यजमानों प्रधानाचार्य राजेश कुमार सीता स्कूल स्टाफ को पगड़ी व दुपटा ओढाकर स्वागत अभीनंदन कर सम्मानित किया गया। गौशाला संरक्षक जय प्रकाश यादव ने कहाँ की मैने अपने गौ सेवा कार्यकाल मे पहली बार देखा है की DAV स्कूल मैनेजमेंट बच्चो को गौशाला मे लाकर गौसेवा करा कर बच्चो मे सनातन धर्म व गौसेवा की प्रेरणा जगा रहा है। यह भारत देश के लिए भी एक प्रेरणा है।
प्रधान उज्जन पाल ने कहाँ की
बच्चो मे संस्कार मातापिता व स्कूल ही डालता है यह हमारे लिए व अन्य स्कूलो के लिए भी गर्व का विषय है की DAV स्कूल बच्चो मे सेवा भाव की अलख जगा रहा है
कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने बच्चों को गौमाता के पंचगव्य से अवगत कराया व उसके फायदे व गुण बताऐ। असाध्य रोगो को पंचगव्य से ठीक होने के बारे मे जानकारी दी।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार व समस्त स्टाफ ने गौशाला के कार्यो का बारिकी से निरक्षण किया व बच्चो ने गौमाता के दर्शन के साथ साथ पुरी गौशाला व चारा गृह, पक्षी गृह, खरगोश गृह, बतख तालाब का भी अवलोकन किया।
गौशाला कमेटी ने आग्रह किया की एक महीने मे एक बार बच्चो को गौशाला मे जरूर लाऐ। ताकी इनका लगाव गौ सेवा मे बना रहे।




