A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

छोटे सरकार की दरगाह के 755 वे उर्से मुबारक के मौके पर पूर्व मंत्री/सदर विधायक आबिद रज़ा ने चादर चढ़ाई

हज़रत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है।


दिनाँक 1 अप्रेल 2024 को हज़रत बदरूद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार की दरगाह के 755 वे उर्से मुबारक के मौके पर पूर्व मंत्री/सदर विधायक आबिद रज़ा ने चादर चढ़ाई तथा गुलपोशी की।

आज हज़रत बदरूद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के सालाना उर्स के मौके पर छोटे सरकार की दरगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की की तरह इस साल भी धूमधाम के साथ चादर पेश की गई और हर साल की तरह इस साल भी कैम्प लगाया गया। कैम्प में लंगर भी तकसीम किया गया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की ,

बदायूँ की तरक्की के लिए भी दुआ की , देश व प्रदेश की तरक्की के लिए भी दुआ की। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा हज़रत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है। मेरे लिए फक्र की बात है कि मैं ग़ुलामे छोटे सरकार हूँ। हज़रत बदरूद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार में फ़ैज़ की बारिश होती है। इस अबसर पर मंजर पीरजी,भूरे पीरजी, अज़मत पीरजी, अन्नू पीरजी, ,अनवर खान सभासद,अफसर अली खान,अनवर अंसारी सभासद , वाहिद अंसारी सभासद ,छोटे सभासद, अबरार सभासद, क़ौसर अली खान, सलमान एडवोकेट ,डॉ आशु,वसीम सैफी,युनुस अल्वी, विकार उद्दीन , तौफीक फारूकी, साबिर मुल्ला जी, छोटू, बबलू , मोहम्मद अर्श खान ,फैज़ान आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!