A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश

मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया

विदिशा जिले में बागरी पंचायत के आजाद नगर की महिला मतदाताओं ने मेंहदीं लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया है। स्वीप गतिविधियांे के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने भी सहभागिता निभाई है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने ग्राम की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में की जा रही पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन सबसे आव्हान किया है कि स्वंय सात मई को मतदान करेंगे और क्षेत्र के अन्य सभी को भी मतदान करने हेतु अभिप्रेरित करेंगे।
विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा ने स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित कार्यक्रम में सभी को शत प्रतिशत मतदान करेंगे यह हमारा मौलिक अधिकार है कि शपथ दिलाई है। ग्राम की महिलाओं ने हाथो में लगाई गई मेंहदी के माध्यम से मतदान तिथि को रेखांकित किया है इस अवसर पर तहसीलदार डाॅ अमित सिंह, जनपद सीईओ श्री प्रमोद कुमार खरे के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन मौजूद रहे।FB IMG 1712380098425 FB IMG 1712380105029 FB IMG 1712380113535

Back to top button
error: Content is protected !!