A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

देवी की पूजा हम सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करती है – कथा व्यास

रीठी में चल रहे शत् चंडी महायज्ञ एवं नौ देवी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P.IMG 20240412 WA0036

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नगर की खेर माता मंदिर प्रांगण में विराजी नौ देवियों की मनमोहक मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह एक अद्वितीय मंदिर जहां पर सुबह से ही पुरुष और महिलाएं भारी संख्या मातारानी के दर्शन के पहुंच रहे हैं जो सिलसिला दोपहर तक चलता है। वहीं आचार्य द्वारा शत् चंडी पाठ का भी विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पारायण किया जा रहा है। जिससे वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ हर तरफ मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रीमद् देवी महापुराण के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को कथा पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक पंडित डॉ रजनीश शास्त्री ने श्रोताओं से कहा कि जगत की मां को ही जगदंबा कहते हैं और यह सारे कष्ट को दूर करने वाली जो भगवती महाकाली है उसे देवी का निर्माण हुआ। जो माता को उसकी पार्वती जी उत्पन्न हुई पार्वती से संबंध हुआ आगे चलकर वह देवी का नाम कालिका पड़ा भगवान शिव के साथ रहती है। कालरात्रि सबको मारने के लिए उत्पन्न हुई वही काली मां कहलाए बड़ी-बड़ी आंखें उनकी कालरात्रि के नाम से भक्तों की कामनाओं की पूर्ति करती हैं। कथा व्यास डॉक्टर शास्त्री ने आगे देवी महिमा को बताते हुए कहा की बाली परंपरागत रूप से संसार के कष्टों को हरने के लिए रक्त को पिया तभी से बली प्रारंभ हुई अन्य माध्यम जैसे नीबू से भी बली देवी को दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देवी की पूजा हम सबको सुख शांति और समृद्धि प्रदान करती है और नवरात्र में तो इसकी पूजा का विशेष महत्व है। नगर में इस तरह का आयोजन हो रहा है इसके लिए समस्त नागरिक बधाई के पात्र हैं।IMG 20240412 WA0037

कथा स्थल पर नंदराम सैनी, कंछेदी पटेल, राकेश कुशवाहा, राजेश कदेले, बिंजन श्रीवास, मुकेश पटेल, अंकित सैनी, मुकेश कंदेले, अज्जू पटेल,बलराम अग्रवाल,एम एल अहिरवार, मुकेश विश्वकर्मा, श्रीधर द्विवेदी, संतोष पाल, पवन दुबे सहित अन्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि आज पंचम दिवस खेर माता की विशेष पूजा दर्शन प्रातः कालीन बेला में किया जाएगा सभी से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!