नई दिल्लीA2Z सभी खबर सभी जिले कीदेश

दिल्ली-नोएडा में बारिश ने मौसम कर दिया खुशनुमा, आज भी होगी बूंदाबांदी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से बारिश और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया है। रविवार को ठंडी हवाओं और बारिश में लोगों ने खूब इंजॉय किया। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

delhi ncr weather forecast rain alert today imd aaj ka mausam noida 109297432
नई दिल्ली: इस रविवार को बूंदाबांदी, ठंडी हवाओं और खुशनुमा मौसम को लोगों ने खूब इंजॉय किया। गर्मी रफूचक्कर हो चुकी है। सोमवार को आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि 19 और 20 अप्रैल को फिर बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को पूरे दिन घने बादल छाए रहे। सुबह के समय कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। बारिश कभी तेज कभी बूंदाबांदी की शक्ल में हुई। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद कई जगहों पर बारिश हल्की पड़ गई। दोपहर करीब तीन बजे भी एक बार घने काले बादल छाए। लेकिन यह बिन बारिश ही छंट गए।

दिल्ली में मौसम हो गया कूल

दिल्ली में मौसम हो गया कूल

बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में काफी अधिक गिरावट आ गई है। अधिकतम तापमान महज 32.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। अप्रैल में तापमान का इतना कम रहना असामान्य नहीं है। बारिश के स्पैल के बीच तापमान का इस तरह से गिरना सामान्य है। पिछले साल अप्रैल की शुरुआत 28 डिग्री के साथ हुई थी। वहीं इस बार भी दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा।

कहां कितनी हुई बारिश?

कहां कितनी हुई बारिश?

शनिवार से रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी (सफदरजंग) में 2.9 एमएम, पालम में 16.5 एमएम, लोदी रोड में 2.6 एमएम, रिज में 2.4 एमएम, आया नगर में 2.2 एमएम, फरीदाबाद में 5.5 एमएम, जाफरपुर में 2 एमएम, मंगेशपुर में 2.5 एमएम, नरेला में 4 एमएम, पीतमपुरा में 27.5 एमएम, पूसा में 8 एमएम, राज घाट में 2 एमएम बारिश हुई। हवा में नमी का स्तर बढ़कर 50 से 77 प्रतिशत हो गया।

आज भी बारिश का येलो अलर्ट

आज भी बारिश का येलो अलर्ट

अब सोमवार को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान महज 33 और न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है। 16 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। 16 से 18 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान इस दौरान 35 से 37 और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 19 अप्रैल से बूंदाबांदी फिर वापसी करेगी। 19 और 20 अप्रैल को एक बार फिर बूंदाबांदी और आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री तक रह सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!