?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

पडरौना में सम्पन्न हुआ सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन

IMG 20240415 WA0145
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पडरौना के पार्थ रिजार्ट में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटें और देश में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुऐ कह कि
कि पूर्व के सरकारों में समय से बिजली आती नही थी,आज बिजली जाती नही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झण्डा उसमें बैठते थे गुण्डा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 400 सीटों को पार करने के नारे को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। विपक्षी दल चाहें जितनी गठबंधन कर लें जनता का गठबंधन नरेन्द्र मोदी के साथ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट जीत रही हैं और जनता को अगले पांच साल तक फ्री राशन मिलता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के सभी सपने को पूरा कर रहे हैं। भाजपा विकास की पक्षधर हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त विकास का कार्य करते हैं यह चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला चुनाव है। भाजपा सुरक्षा, विकास और जनहित में चलाई योजनाओं के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। गांव-गांव गली-गली से आवाज आ रही है कि चार जून को इस बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार आ रही है। सपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन पर कार्रवाई करती है। देश नई ऊंचाई पर जा रहा है।
सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय कुमार दूबे, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, विधायक पंचानंद पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक पीयूष मिश्र, जिला संयोजक शुभम दीक्षित, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!