A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

राम नवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम दरबार की झांकी रही आकर्षक का केंद्र 

राम नवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम दरबार की झांकी रही आकर्षक का केंद्र 

राम नवमी पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राम दरबार की झांकी रही आकर्षक का केंद्र IMG 20240417 WA0030

 

राठ—— नगर में राम नवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया है। पूरा कस्बा भगवा रंग में दिखाई दिया। वहीं भक्ति गीत से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा।

बुधवार को राम नवमी पर्व पर रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में राम दरबार की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही। जुलूस में जय श्रीराम के जयघोष के साथ लोग डीजे में बज रहे भक्ति गीत पर थिरकते रहे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से स्टेट बैंक तिराहा, रानीगेट पड़ाव, कोट बाजार, प्रीतम चौराहा, उरई बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा से होते हुए बजरिया, काजीपुरा से रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में राम भक्त भगवा ध्वज फहराते हुए चल रहे थे। पीछे ट्रैक्टरों में झांकियां चल रही थी। जो आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी।

जुलूस में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयोजक कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, सहसंयोजक जितेंद्र अहिरवार, महेंद्र सोनी व बृजेंद्र सोनी (भोले),उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता,संरक्षक केजी अग्रवाल, डॉ0 हरिओम नगायच, मैयादीन सोनी, शिवरतन विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप सिंह उर्फ सनी, संजय त्रिपाठी, यशोवर्धन दिहुलिया, मूलचंद सैनी, ख्यालीराम कोस्टा, संतोष परिहार, मंगल सोनी, चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री उमाकांत राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, नगर महामंत्री दीपू सोनी व मुकेश गुप्ता, अनुज सक्सेना, आरएसएस के जिला प्रचारक धनंजय, जिला प्रचार प्रमुख राजकिशोर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

नोट—— जुलूस में शामिल लोगों का फोटो

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!