A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.

 

भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.Screenshot 2024 04 20 16 01 24 866 com.facebook.katana edit Screenshot 2024 04 20 16 01 01 366 com.facebook.katana edit

 भोरे गोपालगंज

रिपोर्ट:- मंजेश कुमार पाण्डेय

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के इंतजाम किए जा रहे हैं. बिहार यूपी सहित देशभर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा निगरानी पर चर्चा के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है. आज इसी कड़ी मे गोपालगंज में पुलिस पदाधिकारीओ की इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक की गई. बैठक का आयोजन गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड कार्यालय में किया गया था.

बैठक में यूपी बिहार सहित तीन जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं बैठक के दौरान डीएसपी एसपी सिंह ने कहा कि
चुनाव जैसे अहम समय के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में अंतर-राज्यीय प्रशासनिक सहयोग बहुत जरूरी है. इस बैठक का फोकस कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में चर्चा करना था.राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, अवैध शराब और धन के प्रवाह पर निगरानी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ जैसे कई अन्य मामलों पर भी चर्चा की.
अधिकारी ने आगे कहा कि बैठक का उद्देश्य खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और चुनावी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देना है.बैठक में हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी एके चंद्र. एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता.डीसीएलआर वसीम अंसारी. डीएसपी भाटपार रानी एसपी सिंह. एस एच ओ खामपार. थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार भाटपार रानी. एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह मैरवा सिवान. भोरे सिओ अनुभव कुमार.थाना अध्यक्ष अनिल कुमार. विजयीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सहित तीन जिलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लगाए थानेदार मौजूद रहे.

Back to top button
error: Content is protected !!