A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

हाथरस के चुनावी मैदान में दस प्रत्याशी दिखाएंगे दम

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

हाथरस के चुनावी मैदान में दस प्रत्याशी दिखाएंगे दमScreenshot 2024 0418 160650 3

 

हाथरस । कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को नामांकन प्रकिया के दौरान दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई । जांच के दौरान 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए तो आठ नामांकन प्रपत्र विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिए गए । जांच प्रक्रिया के दौरान दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रस्तावक व समर्थक मौजूद रहे । दस्तावेजों की जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा वं सहायक निर्वाचन अधिकारी लवगीत कौर ने जांच की । पुलिस बल तैनात रहा । 22 अप्रैल को नाम वापसी की प्रकिया अपनाई जाएगी । ये प्रत्याशी मैदान में : जसवीर – सपा , अनूप सिंह- भाजपा , हेमबाबू धनगर- बसपा , घनश्याम सिंह- स्वराज भारतीय न्याय पार्टी , जयवीर सिंह- राष्ट्र उदय पार्टी , रवि कुमार- बहुजन मुक्ति पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जयपाल , राजपाल , दिनेश साईं , मुन्नालाल हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!