A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराबी पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीट कर हांथ पैर तोड़े और चाकू से किया खुद को भी घायल

चित्रकूट नशे में धुत शराबी पति ने घर आकर पत्नी की जमकर डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। आनन फानन दंपती को परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते पति को प्रयागराज रेफर कर दिया।
ये घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला के समीप जोशी मोहल्ले की है। बनापार जोशी रविवार की शाम शराब पीकर घर आया और पत्नी कुनिया से विवाद करने लगा। किसी बात से खफा होकर पति ने पत्नी को डंडे से पीट दिया। जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। इसके बाद पति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। यह देख पुत्र प्रेमचंद्र दोनो को जिला अस्पताल लाया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने बनापार को प्रयागराज रेफर कर दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!