A2Z सभी खबर सभी जिले की

गंदे पानी की आपूर्ति से वार्डवासी खफा

चित्रकूट पाइप लाइन से घरों में गंदे पानी की सप्लाई से स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताया। कहा कि गंदे पानी के उपयोग से बीमारी फैलने की आशंका है। मजबूरी में हैंडपंपों से पानी भरना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शहर के गांधीगंज निवासी शुभम केसरवानी, शुभम गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी से बदबू भी आती है। गंदे पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। इस पानी को बोतल में लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिखाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।

गोला बाजार के कुलदीप गुप्ता, महेंद्र केशरवानी, राजा, पप्पू, बच्चा केशरवानी बताया कि जल संस्थान शहर में पानी की सप्लाई करता है। कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है।शहर कुबेर गंज निवासी राजेश कुमार, भोला नामदेव व राहुल दुबे ने बताया कि पाइप लाइन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे हैडपंप से पानी भरना पड़ता है।जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि उनके विभाग में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
यदि कोई जानकारी देगा तो मौके पर टीम भेजकर सही कराया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!