A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

इस हफ्ते प्रचंड गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान हिमाचल के नौ जिलों में लू का अलर्ट,

*इस हफ्ते प्रचंड गर्मी का अलर्ट*

  1. मौसम विभाग का पूर्वानुमान हिमाचल के नौ जिलों में लू का अलर्ट
    मैदानों में कडक़ धूप के बीच घरों से बाहर निकलना दुश्वार
    हिमाचल प्रदेश के कई मैदानी जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार को नौ जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में धूप खिली है। रविवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन व सिरमौर में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना, शिमला में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को प्रदेश में चार जगह 40 और 10 जगह अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हुआ था।
    वर्ष 2022 के बाद ऊना, धर्मशाला, शिमला और मनाली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 20 मई तक मौसम खराब रह सकता है। 19 मई को कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। 21 से 24 मई तक राज्य के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में पारा और चढऩे की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मेजट्रोलॉजी साइंटिसट संदीप कुमार ने कहा कि पूरे हफ्ता गर्म रहने वाला है।
    अधिकतम तापमान
    चंबा 39.3,धर्मशाला 35.7,कांगड़ा 39.8,हमीरपुर 37.1,भुंतर 36.8,बजौरा 37.4, सुंदरनगर 39.8,सैंज 33.2,सेऊबाग 34.8, जुब्बड़हट्टी 33.5, कसौली 33.9, सोलन 36.4,शिमला 30.0, रिकांगपिओ 30.3 व केलांग 20.3 डिग्री सेल्सियस
    न्यूनतम तापमान
    शिमला 19.4, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 13.2, कल्पा 9.6, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.0, नाहन 22.1, केलांग 5.7, पालमपुर 21.0, सोलन 18.0, मनाली 7.1, कांगड़ा 20.9, मंडी 17.6, बिलासपुर 19.6, हमीरपुर 18.4, चंबा 16.0, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 16.6, कुक
Back to top button
error: Content is protected !!