?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में गए संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया।

राज्य महाराष्ट्र में आज पांचवे चरण में 13 सीटों पर लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। चिलचिलाती धुप में भी लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं। और वोट डाल रहे हैं। वोटिंग के बीच कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में गए संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में गए संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया।IMG 20240520 WA0056 1
मुंबई/महाराष्ट्र : राज्य महाराष्ट्र में आज पांचवे चरण में 13 सीटों पर लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। चिलचिलाती धुप में भी लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं। और वोट डाल रहे हैं। वोटिंग के बीच कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में गए संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है।क्या बोले संजय निरुपम?संजय निरुपम ने’ एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज मतदान का दिन आते-आते जनाब उद्धव ठाकरे को लेकर मुस्लिम समाज में कमाल की नाराजगी निकल कर आई है। उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर जनाब वापस बीजेपी के पास चले गए तो? बाबरी मस्जिद की शहादत को लेकर भी जनाब मौलानाओं के कटघरे में हैं.”निरुपम ने आगे कहा, “उधर यूबीटी के कुछ बेवकूफ कार्यकर्ता मस्जिदों और मदरसों में जाकर जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे हैं। इससे मुसलमान भड़क गए हैं। इसी धरमसंकट में मुंबई का मुस्लिम समाज बड़े पैमाने पर नोटा का बटन दबाने जा रहा है। क्योंकि उसे एनडीए के उम्मीदवारों को वोट नहीं देना है, यह निर्णय ले चुका है। जनाब परेशान हैं क्योंकि न माया मिली ना राम!”महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक राज्य में 15.93 फीसदी मतदान हुआ. 8 राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान हुआ है। डिंडोरी में सबसे ज्यादा 19.50 प्रतिशत मतदान हुआ। ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक भिवंडी में 14.79, धुले में 17.38, डिंडोरी में 19.50, कल्याण में 11.46, उत्तरी मुंबई में 14.71, उत्तर मध्य मुंबई में 15.73, उत्तर पूर्व मुंबई में 17.01, उत्तर पश्चिम मुंबई में 17.53, दक्षिण मुंबई में 12.75, दक्षिण मध्य मुंबई में 16.69, नासिक में 16.30, पालघर में 18.60 और ठाणे में 14.86 फीसदी मतदान हुआ है।यहां बता दें, कांग्रेस ने संजय निरुपम को पिछले महीने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर छह साल के लिए निष्काषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना शिंदे गुट का दामन थामा है।

Back to top button
error: Content is protected !!